फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

Sat, 21 Nov 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय वृद्धि सहित अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
विज्ञापन

लक्सर। मानदेय में वृद्धि सहित अपनी मांगों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन जारी है। कार्यकर्ताओं ने मानदेय में वृद्धि के संबंध में शासनादेश जारी होने तक अपना आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। शनिवार को भी कार्यकर्ता ब्लाॅक मुख्यालय पर डटी रहीं। मानदेय में वृद्धि सहित अपनी मांगों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लंबे समय से आंदोलरनत हैं। आंगनबाड़ी मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू ने बताया कि शासन के आश्वासन पर उन्होंने आंदोलन स्थगित किया लेकिन अभी तक मानदेय वृद्धि के संबंध में शासनादेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उन्हें दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा। ब्लाॅक अध्यक्ष संतो देवी ने बताया कि मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्त होने पर उनके वेतन से की जा रही कटौती से 10 लाख की धनराशि प्रदान किए जाने सहित मांगों पर उनका आंदोलन चल रहा है। दो नवंबर से वह ब्लाॅक मुख्यालय पर धरने पर बैठी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर शासनादेश जारी नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ब्लाॅक उपाध्यक्ष दीपमाला, कोषाध्यक्ष रुखसार, सचिव गीता रानी, मुनेश देवी, अंजलि, रुखसार, शबाना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें