फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पूरा मुआवजा नहीं मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




Iभाकियू रोड़ के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम के सामने रखी अपनी समस्याएं
I

Iशेष मुआवजा दिलाने और खेतों में रास्ता दिलवाने की उठाई मांगI





झबरेड़ा क्षेत्र से होकर गुजर रहे हाईवे में अधिग्रहीत की गई जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए किसानों ने एसडीएम से मुलाकात की। भाकियू रोड़ के नेतृत्व में एसडीएम से मिले किसानों ने उनका बकाया मुआवजा दिलाए जाने के अलावा खेतों में रास्ता और हाईवे पर अंडरपास बनाने की मांग उठाई। एसडीएम ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।





शनिवार को झबरेड़ा क्षेत्र के बेहेड़ेकी सैदाबाद, हरचंदपुर, माजरा, खजूरी, इकबालपुर आदि क्षेत्र के किसान भाकियू रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ के नेतृत्व में एसडीएम के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र से होकर गुजर रहे हाईवे में सरकार ने उनकी भूमि का अधिग्रहण तो कर लिया, लेकिन उन्हें पूरा मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन




इसके अलावा हाईवे पर न तो बाईपास है और न ही सर्विस रोड छोड़ी है। इसके साथ ही बहुत से किसान ऐसे हैं जिनके खेत के बीच से ही हाईवे गुजर रहा है। ऐसे में उसकी आधी जमीन हाईवे के इस तरफ व आधी हाईवे के उस तरफ चली गई है। ऐसे में अपनी जमीन पर फसल उगाने के लिए उन किसानों को बाईपास नहीं होने के चलते कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन






उन्होंने एसडीएम से उनकी समस्याओं के समाधान की मांग की है। पद्म सिंह रोड़ ने कहा कि यदि प्रशासन किसानों की समस्या का समाधान नहीं करता तो उन्हें मजबूरी में उग्र आंदोलन शुरू करना होगा। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने किसानों को मामले में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नाजिम अली, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, जिला महासचिव स्वामी घनश्याम प्रधान, बृजमोहन त्यागी, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें