फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बच्चों और साधु संतों को दिए गर्म ऊनी वस्त्र

Thu, 11 Dec 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धार्मिक व सामाजिक संस्था महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने बुधवार को साधु संतों को स्वेटर, कंबल और भोजन वितरित किया। संस्था के ट्रस्टी ओपी गोयल ने कहा कि शीतकाल में असहाय, निर्धन को गर्म वस्त्र वितरित करना पुण्य का कार्य है। इस वर्ष प्राथमिक विद्यालय खड़खड़ी, भूपतवाला के बच्चों को टोपी, मोजे व अन्य गर्म वस्त्र वितरण के साथ सेवा कार्य शुरू किया गया है। इसमें चंद्रकांता गोयल, संस्था के प्रबंधक अनुज कुमार मौर्य, दिल्ली से आए अमनदीप, लुधियाना से सोमनाथ गोयल ने सहयोग प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें