हरिद्वार। पीएमश्री जीजीआईसी ज्वालापुर में लक्ष्य शुभकामना एवं विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 11 और 12 की छात्राओं और अध्यापिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने अपनी सीनियर्स के लिए विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत सुंदर कविता गीत व नाटक प्रस्तुत किया। समारोह में कक्षा 12 की वैष्णवी वर्मा को मिस फेयरवेल, आकृति को मिस ऑलराउंडर, विशाखा को मिस जीजीआईसी चुना गया। गुनगुन, मेहरीन, संध्या, भावना, भावना, प्रिया आदि को वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही जलपान की भी व्यवस्था की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा ने बच्चों को बेहतर अंक के लिए प्रेरित किया। उन्हें बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर शोभा, सुमन, अंजना, अनुपमा आदि मौजूद रहे।