फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर मिलता है 24 एकादशियों का पुण्य: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर दान करते मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्रपुरी महाराज । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर्व पर मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने गंगा पूजन करते हुए लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर उन्होंने निर्जला एकादशी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कहा कि वर्ष भर की एकादशियों का पुण्य लाभ देने वाली इस श्रेष्ठ निर्जला एकादशी को लोक में पांडव एकादशी या भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो स्वयं निर्जल रहकर ब्राह्मण या जरूरतमंद व्यक्ति को शुद्ध पानी से भरा घड़ा दान करता है। उसे जीवन में कभी किसी बात की कमी नहीं होती। हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। कहा कि धर्म में 24 एकादशी होती हैं। जब अधिकमास या मलमास आता है। तब 24 एकादशीयों में दो एकादशी और जुड़ जाती हैं। इस तरह कुल 26 एकादशी हो जाती हैं। मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी 24 एकादशीयों का फल प्राप्त होता है। यह ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथी को पड़ती है। धार्मिक शास्त्रों में इसे भीमसेन एकादशी के नाम से भी जानते हैं। निर्जला एकादशी पूजन में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा, स्वामी राजपुरी, स्वामी धनंजय, स्वामी मधुवन, टीना, प्रतीक सूरी, सुरेंद्र राठौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें