फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय में कांग्रेसी नेता सहित कई लोगों के खिलाफ ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम से धक्कामुक्की और मारपीट करने के मामले में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को ग्रामीण इसके विरोध में सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम के अधिकारियों-कर्मचारियों पर जबरन घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता और फर्जी तरीके से बिजली चोरी दिखाकर कनेक्शन काटने और पैसे मांगने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कांग्रेसी नेता मुकर्रम अंसारी और मुसर्रत अंसारी, हाजी कासिम अंसारी के नेतृत्व में ग्रामीण सराय में सड़क पर उतर आए। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अनुज जुड़ियाल, अवर अभियंता वरुण पंवार और विजिलेंस के सहायक अभियंता धनंजय, हनुमान रावत, इंस्पेक्टर विजिलेंस बच्चन सिंह राणा आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामे की जानकारी मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी अर्द्धसैनिक बल और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ऊर्जा निगम व विजिलेंस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक धरने पर बैठे रहने की मांग पर अड़ गए। मुकर्रम अंसारी ने कहा कि ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने जबरन गांव में घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। फर्जी तरीके से बिजली चोरी दिखाकर कनेक्शन काटे और पैसे की मांग की। विरोध किया गया तो उल्टा झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी को एसएसपी के नाम हाशिम अंसारी और मो. इरशाद की ओर से ऊर्जा निगम के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया। कोतवाल आरके सकलानी का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें