फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गांव का नाम बदलने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। क्षेत्र के गांव सलेमपुर के ग्रामीणों ने गांव का नाम बदले जाने के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट भवन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम सलेमपुर का नाम बदलकर माता अहिल्या बाई के नाम पर रखने की घोषणा की थी। जिसका वे विरोध कर रहे हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे माता अहिल्या बाई के योगदान और उनकी पुण्य स्मृति का सम्मान करते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि यह नाम परिवर्तन उनकी स्थानीय पहचान, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक नाम से जुड़ी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्राम सलेमपुर का नाम परिवर्तन तत्काल स्थगित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नाम बदलने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय के लिए जनता की सहमति और ग्रामसभा की बैठक के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाए। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में अबरार अयूबी, इंतजार सलमानी, जावेद मलिक, बिट्टू मलिक, सुहैल, सोनू, मास्टर मीर सहित कई अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें