फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जंगल में घास लेने गए ग्रामीण की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरजुड्डा गांव निवासी एक ग्रामीण की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। ग्रामीण 20 अक्तूबर की सुबह बाइक से जंगल में घास लेने गया था। इसी दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने 21 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को गदरजुड्डा निवासी विनोद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 अक्तूबर सुबह वह अपनी बाइक लेकर जंगल में घास लेने के लिए गया था। बताया गया कि उसने जंगल में एक स्थान पर बाइक खड़ी की थी। इसके बाद वह घास लेने चला गया। जब वह लौटा तो मौके से बाइक गायब मिली। बाइक न मिलने पर उसने आसपास के क्षेत्र में तलाश की और लोगों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन बाइक का कुछ पता नहीं चल पाया। उसने पुलिस को दी तहरीर में बाइक बरामद करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें