पथरी। अजीतपुर ग्राम पंचायत घर पर विश्व आयुर्वेद परिषद उत्तराखंड की ओर से निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद परिषद के प्रांत अध्यक्ष प्रोफेसर उत्तम कुमार शर्मा, डॉ. रोशनी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. रेनू, डॉ. आदित्य, देवेंद्र मेहंदीरत्ता आदि शामिल रहे। शिविर में अजीतपुर के अलावा जियापोता, पंजनहेड़ी, मिस्सरपुर समेत कई गांवों के सैकड़ों लोग पहुंचे और लाभ उठाए। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप ने बताया कि आगामी 21 दिसंबर को भी ग्राम पंचायत घर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर योगाचार्य संदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद