फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कच्ची शराब की बिक्री से ग्रामीण परेशान, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। भोवापुर चमरावल गांव में अवैध कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र भेजकर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई लोग घरों में कच्ची शराब तैयार कर उसकी बिक्री कर रहे हैं, लेकिन आबकारी विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अवैध शराब के धंधे में शामिल लोग विरोध करने वालों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। गांव में दिनभर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे माहौल खराब हो रहा है और युवा पीढ़ी पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें