फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: यूसीसी में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण पर ग्राम प्रधान सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधला दयालवाला उर्फ टांटवाला में शत प्रतिशत यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण कराने पर ग्राम प्रधान यशपाल सिंह को सम्मानित किया गया है। उन्हें नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में 115 दंपती यूसीसी के पंजीकरण दायर में आ रहे थे, जिनका पंजीकरण शत प्रतिशत कर दिया गया है। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार के साथ घर-घर जाकर लोगों को यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें