हरिद्वार। ऊर्जा निगम और देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार को ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले लोगों के लाभ अभियान चलाया। इस दौरान दस घरों में केबिल पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। अधिशासी अभियंता रवि कुमार ने बताया कि एसडीओ अर्चना के नेतृत्व में मोहल्ला कड़च्छ, बकरा मार्किट, मंडी का कुंआ व शाह गली आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने दस घरों में बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। एसडीओ अर्चना ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।