फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हेतमपुर गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। बीएचईएल ने हेतमपुर आन्नेकी गांव में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार चल रहे सतर्कता जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जो 17 अगस्त से 16 नवंबर तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ हुई जिसमें ग्रामीणों ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों का पालन करते हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष का संकल्प लिया। बीएचईएल अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की मुहिम की जानकारी दी और उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ जनभागीदारी के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर प्रमुख (सतर्कता) आरके श्रीवास्तव और ग्राम प्रधान अंकित सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें