II
- वाहन सवार से सरेराह मारपीट कर रहे एजेंट, पहले भी हो चुकी कई घटनाएं
I
I
I
Iहाईवे पर रिकवरी एजेंटों की दबंगई कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में हाईवे पर बाइक सवारों से मारपीट करते हुए वाहन रिकवरी एजेंटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले ज्वालापुर क्षेत्र में दिल्ली पुलिस की टीम से भी रिकवरी एजेंटों ने मारपीट की थी।
I
I
I
Iसोमवार को सोशल मीडिया पर रिकवरी एजेंटों का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ रिकवरी एजेंट एक बाइक पर सवार दो युवकों से मारपीट कर रहे हैं। बिना नंबर प्लेट की बाइकों पर आकर मारपीट करते हुए एक युवक अपने मोबाइल भी पीटते हुए युवकों की वीडियो बना रहा है। ये घटना कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विवि के आसपास की बताई जा रही है। कुछ दिन पहले भी घर से निकले एक स्कूटी सवार युवक को आर्यनगर चौक के पास कुछ रिकवरी एजेंटों ने रोक लिया था और उससे अभद्रता कर दी थी।
I
Iइससे पहले बीते जुलाई में ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रानीपुर झाल के पास दिल्ली पुलिस टीम की गाड़ी रोककर भी रिकवरी एजेंटों ने मारपीट की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हाईवे पर रानीपुर झाल से लेकर सप्तऋषि तक स्कूटी-बाइक व कार सवारों को रोककर वाहन छीनने के चलते अभद्रता, मारपीट करने की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि किसी को भी गुंडई नहीं करने दी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।I