फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा एंटी न होने से अटका रहा टीकाकरण

विज्ञापन
लालढांग में टीकाकरण के लिये डाटा एंट्री न होने पर टीकाकरण कराने वालों की लगी भीड़ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
लालढांग में लगाए गए कैंप में डाटा एंट्री न होने के कारण टीकाकरण कुछ देर के लिए बाधित रहा। एक सहायक अध्यापक के डाटा एंट्री करने के बाद टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

लालढांग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगभग दस बजे पहुंच गई थी, लेकिन उनके साथ डाटा एंट्री करने वाला नहीं था। टीम के पहुंचते ही लोग भी टीकाकरण करने के लिए केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे, लेकिन डाटा एंट्री की व्यवस्था न होने से टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। इससे 11 बजे बाद भी जब टीकाकरण शुरू नहीं हो सका तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर अध्यापक मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक सहायक अध्यापक को बुलाकर डाटा एंट्री शुरू कराई, तब जाकर 12 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हो सका। टीकाकरण शुरू होते ही ग्रामीण पहले टीकाकरण कराने के लिए कोविड नियमों को भी भूल बैठे। न किसी ने शारीरिक दूरी का पालन किया और न ही मास्क लगाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें