पथरी। बादशाहपुर सहकारी समिति में यूरिया खाद एक ही दिन में खत्म हो गई। दो दिन पहले बादशाहपुर सहकारी समिति में खाद आई थी। किसानों ने खाद को हाथोंहाथ खरीद लिया। अभी काफी किसान खाद खरीदने से वंचित रह गए हैं। इन दिनों खेतों में गेहूं व सरसों तथा सब्जियों की फसल में खाद की सख्त जरूरत है। किसानों ने डीएम व सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जल्द सहकारी समिति में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। बादशाहपुर सहकारी समिति के सचिव विपिन कुमार चौहान का कहना है कि यूरिया खाद की डिमांड संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।