हरिसेवा आश्रम में संतों से मिलते केंद्रीय मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक ।
- फोटो : HARIDWAR
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिपुर कलां स्थित हरि सेवा आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद से मिलकर आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद व महंत कमलदास ने केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का शॉल व रुद्राक्ष माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। स्वामी हरिचेतनानंद ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि महाकुंभ 2021 को दिव्य भव्य मनाया जाए। वह महाकुंभ के अनुभवी व्यक्ति हैं, उनके कार्यकाल में महाकुंभ 2010 दिव्य भव्य संपन्न हुआ था। कोरोना को लेकर सरकार को बड़े स्तर पर व्यवस्था करनी चाहिए ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु कुंभ में आ सकें। कहा, कुंभ विकास कार्य समय पर पूरा कराए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी दिक्कत या परेशानी का सामना न करना पड़े। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने मां गंगा से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।