हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों से सट्टे की खाईबाड़ी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है।एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि रावली महदूद टीन मार्केट के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी तौसीन निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर हाल नेहरू कॉलोनी, सिडकुल को पकड़ा। उसके पास से किताब, पेन और 1205 रुपये बरामद हुए। शनि मंदिर रोशनाबाद के पास आम के बाग में दीपू यादव निवासी कछौना हरदोई हाल रोशनाबाद सिडकुल को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1580 रुपये, पेन और सट्टा पर्चा मिला। जुआ अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।