बहादराबाद। पुलिस ने कोर्ट से गैरहाजिर चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू निवासी बहादराबाद और सुशील दौलतपुर के कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिसके आधार पर सोमवार की रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया गया।