बहादराबाद। थाना क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सात मई को राॅबिन पुत्र मांगेराम निवासी अंबेडकर मार्केट थाना बहादराबाद ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते वाहन चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये दो आरोपियों को चिह्नित किया गया। इसके बाद उनकी तलाश में दबिश दी गई। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि बुधवार की देर रात पथरी पुल के पास चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सोनू और सिंटू निवासीगण हरिजन बस्ती बहादराबाद बताए। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।