रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से चोरी बाइकें बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों के पास से दो चाकू भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार देर शाम सुमन नगर क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी बीच बंदा नंबर सात के पास नदी की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन इससे पहले ही दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से चाकू बरामद हुए। सख्ती से पर आरोपियों ने सिडकुल और रानीपुर में अलग-अलग क्षेत्रों से तीन मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की।कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी आकिब और अली नवाज उर्फ मांझ निवासीगण ग्राम गढ़ रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद