हरिद्वार। ज्वालापुर और रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। ज्वालापुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी और 16 जून को अचानक घर से चली गई। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रानीपुर क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय किशोरी 14 जून की रात करीब तीन बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी भी काफी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ एसपी बलूनी ने बताया कि किशोरियों की तलाश में टीमें लगी हैं।