फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सामान चोरी करते दो पकड़े, पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। बढेड़ी राजपूताना में निर्माणाधीन पुल से सामान चोरी कर रहे दो लोगों को इंजीनियर ने पकड़ लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार कृष्णा कानन टेलेशन कंपनी के इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार दो अक्तूबर की सुबह निर्माण स्थल पर स्थित स्टोर पहुंचे। वहां दो युवक सामान चोरी कर रहे थे। इंजीनियर ने अपने साथियों की मदद से दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजीम और इमरान निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी रामपुर चुंगी, रुड़की बताया। दोनों के पास से स्टोर से चोरी किए गए पुल निर्माण में प्रयोग होने वाले 20 स्लीव बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों को थाना बहादराबाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें