फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मदरसे के बाहर बैठने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अहबाबनगर में मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अहबाबनगर में मदरसे के बाहर बैठने पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों तरफ से कई लोग आ गए और मारपीट शुरू हो गई। कुछ लोगों ने छतों से कांच की बोतले फेंकनी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तितर-बितर कर चारों को हिरासत में ले लिया। बताया गया कि रविवार को पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने वाले लोगों से बातचीत करने गए थे। तब उनसे भी मारपीट शुरू कर दी गई। इसके बाद फिर मामला बढ़ गया और दोनों तरफ से लोग आमने-सामने आ गए। उधर, कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि एक पक्ष के अयान और प्रवेश निवासी अहबाबनगर, दूसरे पक्ष से रईश निवासी मोहल्ला मैदानियान, फैसल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना माठेर जिला मुरादाबाद हाल पता अहबाबनगर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें