धनौरी। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से दो दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से संबंधित विभिन्न विषयों की 300 पुस्तकों का वितरण किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी आवश्यकतानुसार पाठ्य सामग्री को निशुल्क प्राप्त किया। इस दौरान महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र की समन्वयक डॉ. अरुणिमा पाण्डेय एवं सहयोगी शिक्षकों, डॉ. राहुल देव, डॉ. जागृति त्यागी डॉ. समीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।