फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने वाहनों से डीजल चोरी करते दो लागों को रंगेहाथ पकड़ा, फिर जमकर की धुनाई

Fri, 11 Nov 2022 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सिडकुल में डेंसो चौक के आसपास पिछले कई दिनों से वाहनों की बैटरी और तेल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार की रात अजय पांडे, योगेंद्र, सतीश डेंसो चौक के पास बैटरी व तेल चोरी न हो, इसको लेकर निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में वाहनों से डीजल चोरी करते हुए दो लोगों को ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद थाने ले जाकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिडकुल में डेंसो चौक के आसपास पिछले कई दिनों से वाहनों की बैटरी और तेल चोरी की घटनाएं हो रही थीं। बुधवार की रात अजय पांडे, योगेंद्र, सतीश डेंसो चौक के पास बैटरी व तेल चोरी न हो, इसको लेकर निगरानी कर रहे थे। इसी बीच रात 10:30 बजे दो युवक आए और चौक के पास संधु पार्किंग में खड़ी सतीश की गाड़ी से तेल चोरी करने लगे।

तेल चोरी करते हुए दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि आरोपी योगेंद्र निवासी सफीपुर हिरा थाना हलदौर जिला बिजनौर, पुरप्रीत निवासी जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें