फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों की भिड़ंत, पंद्रह लोग घायल

Tue, 15 Mar 2016 12:12 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
दो बसें भिड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट रही काशीपुर (उधमसिंहनगर) के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस दिल्ली-हरिद्वार पर पुराना एआरटीओ चौराहे के पास मुरादाबाद डिपो की बस से टकरा गई। दुर्घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत पंद्रह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जिसमें से एक फौजी, एक महिला और उसके मासूम बेटे की हालत गंभीर होने पर देहरादून रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों बस हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
 दुर्घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे पुराना एआरटीओ चौक के पास हुई। हरिद्वार की ओर से देहरादून जा रही मुरादाबाद डिपो की बस की साइड सामने से आ रही भाजपा कार्यकर्ताओं की बस से जा लगी। रोडवेज बस की एक साइड पूरी ही क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने राहत बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

एंबुलेंसों से घायलों को जिला एवं मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार घायलों के नाम रफीक (55) उसकी पत्नी शहीदा (50) निवासीगण नई बस्ती डालनवाला देहरादून, विजय पाल (45) पुत्र शिवचरण निवासी विजय कालोनी देहरादून, इनाम अली (45) पुत्र अल्ला रख्खा निवासी नूरपुर बिजनौर, बुद्धिलाल (27) पुत्र मिशिल सिंह, विकास पुत्र परमेश्वर निवासी अमन विहार देहरादून, सलमान पुत्र रमजानी निवासी बिजनौर, आशीष चौधरी पुत्र हितेश निवासी लालपुरा कोतवाली देहात बिजनौर, फौजी सोनू (26), महजबीन (36) पत्नी कासिम, उसका बेटा मोहम्मद आयाम छह वर्ष निवासीगण डोईवाला देहरादून एवं काशीपुर के भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार (44), मंडल मंत्री समरपाल तेजवीर चौहान है।

खुद डटे रहे सीएमएस
हरिद्वार। दुर्घटना के बाद सीएमएस ज्योति बोहरा भी हरकत में आ गईं। वे खुद आकस्मिक कक्ष में डटे रहकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश देते रहीं। डा. जेएस चुफाल, डा. वीपी मौर्या भी अपने अपने आवास से तुरंत घायलों का उपचार करने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


---------------------
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें