श्यामपुर थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस की टक्कर लगने से दो भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने पशुपालक की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फैज पुत्र बजीर अली निवासी ग्राम नलोवाला श्यामपुर ने शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम भैसों को लेकर सड़क पा कर रहा था। तभी मुरादाबाद से आ रही सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस के चालक ने तेज गति और लापरवाही से भैंसों को टक्कर मार दी। जिससे दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। बस चालक को पशुपालक और अन्य लोगों ने रोकना चाहा लेकिन बस को दौड़ाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने जाम खुलवाया। थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रोडवेज बस चालक की तलाश की जा रही है।