बहादराबाद। पुलिस के अलग-अलग मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को गश्त के दौरान मुखबिर सूचना पर शांतरशाह रोड बहादराबाद से अहमद अली निवासी रुड़की को चाकू के साथ पकड़ा गया। वही अदालत से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर अनुज निवासी बहादरपुर सैनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सीओ संजय चौहान ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया। संवाद