हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में राहगीरों के साथ अभद्र व्यवहार और छींटाकशी कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि सोनिया बस्ती स्थित लालपुल के पास दो युवक आने-जाने वाले लोगों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। उनकी हरकतों से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश व्याप्त था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र हो गए। इसके बाद आरोपी साकिब और जुनैद निवासी सोनिया बस्ती, ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया।