हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में सड़क पर मारपीट कर हंगामा कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार दोपहर सूचना मिली कि बैरागी कैंप क्षेत्र में दो व्यक्ति सड़क पर झगड़ा कर रहे हैं और वहां भीड़ जुट गई है। झगड़े के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। तब दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम हिमांशु अरोड़ा निवासी कालिंदी भवन, हैदराबाद गेट, वाराणसी और अफजाल निवासी सुल्तानपुर कुनारी लक्सर बताए। दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया।