फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अलीपुर में रात के अंधेरे में आम के बाग से काट डाले पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम अलीपुर में रात के अंधेरे में आम के एक बाग में अवैध रूप से पेड़ काटने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने करीब 50 से अधिक हरे-भरे आम के पेड़ों को काट डाला। आग से पेड़ काटने की सूचना ग्रामीणों ने उद्यान विभाग को दी, तब विभागीय अधिकारियों ने मौके पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि पेड़ों की कटाई बिना किसी वैध अनुमति के की गई, जो उत्तराखंड वृक्ष संरक्षण अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। उद्यान विभाग के अधिकारी मासूम अली ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें