हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैवल्स संचालक के कार्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार राजेश कुमार शर्मा निवासी भूमिहार टूरिस्ट सर्विस दुकान निकट रोडवेज बस स्टैंड ने शिकायत दी। बताया कि वह ट्रैवल्स एजेंसी चलाते हैं। पास में ही भीम टूर एंड ट्रैवल्स का मालिक राघव का भी कार्यालय है। शुक्रवार को राघव कुछ लोगों को साथ लेकर उनके कार्यालय में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी गई।
आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा। हत्या करने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद