फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर को बना दिया कूड़ा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर को कूड़ा घर बना दिया गया है। जिसपर आसपास के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कूड़ा डालना बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्वालापुर सराय रोड पर सब्जी मंडी के पास ट्रांसपोर्ट नगर है। हालांकि, अभी तक ट्रांसपोर्ट नगर तो अस्तित्व में नहीं आया है। पर इसे लोगों ने कूड़ा घर जरूर बना दिया है। यहां शहर के विभिन्न स्थानों से कूड़ा लाकर डाला जा रहा है। भारी मात्रा में कूड़ा पड़ा होने से भारी दुर्गंध आ रही है। जिससे आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। संदीप कुमार, राहुल, जयपाल आदि का कहना है कि कूड़ा डाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कूड़ा डलने पर रोकने की मांग की गई। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द कूड़ा उठान पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आचार संहिता समाप्त होने के बाद धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें