फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्वच्छता की पहली ब्रांड एम्बेस्डर बनीं ट्रांसजेंडर सोनिया बुआ

Wed, 04 Feb 2026 08:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धर्मनगरी में पहली बार ट्रांसजेंडर सोनिया बुआ को नगर निगम ने स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाया है। ट्रांसजेंडर को समाज के साथ आग बढ़ने के लिए यह पहल की गई है। उत्तराखंड के सभी नगर निकाय में हरिद्वार निगम ने इसकी शुरुआत की है। ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त होने के बाद सोनिया ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण है। किन्नर समाज हमेशा से ही सामाजिक उत्सवों और सरोकारों का हिस्सा रहा है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा, किन्नर समाज स्वच्छ हरिद्वार के निर्माण में सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाएंगे। सोनिया बुआ और उनके साथी सदस्य घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं बल्कि एक गहरी सामाजिक जिम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग को सम्मानजनक स्थान देकर ही वास्तविक परिवर्तन ला सकते है। ट्रांसजेंडर समुदाय की इस भागीदारी से समाज में न केवल सकारात्मक संदेश जाएगा बल्कि स्वच्छता अभियान को एक नई ऊर्जा और दृष्टिकोण भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें