फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी हरिद्वार से ही चलेेंगी ट्रेनें

Mon, 22 May 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य निर्धारित समय पर पूरा न होने के चलते हुए अभी आठ जोड़ी ट्रेने हरिद्वार रेलवे स्टेशन तक ही संचालित रहेंगी।

17 अप्रैल से आठ जोड़ी ट्रेनों को देहरादून जाने से रद्द करते हुए हरिद्वार तक संचालित करने का निर्णय 22 मई तक के लिए लिया गया था। जिसमें नई दिल्ली शताब्दी, कोच्चिवाली, चेन्नई मदुरई, उपासना, उज्जैनी, इंदौर एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और ओखा एक्सप्रेस का संचालन हरिद्वार तक ही हो रहा है। इन ट्रेनों में शताब्दी और लिंक एक्सप्रेस के देहरादून न जाने से यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों को सिर्फ एक दिन ही एसी बस उपलब्ध करायी गई, लेकिन बाद में उनके हाल पर ही छोड़ दिया गया। यात्री बसों में धक्के खाकर देहरादून जाने को विवश हैं। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि 22 मई तक देहरादून रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ट्रेनों के संचालन के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जिसके चलते इन ट्रेनों को हरिद्वार तक ही संचालित किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें