बहादराबाद। लाख प्रयास के बाद भी बहादराबाद में जाम की समस्या छुटकारा से मिलता नहीं देख रहा है। वीकेंड और चार धाम यात्रा के कारण यात्रियों की अधिक संख्या होने से टोल प्लाजा और बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गंगनहर पुल, पृथ्वीराज चौहान चौक तक ट्रैफिक थम गया जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन रेंगते रहे। इस दौरान कई जगह एंबुलेंस वाहन भी जाम में फंस गए। राहगीरों ने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम तो किए, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था के लिए कोई ठोस प्लान नहीं बनाया।बढ़ती गर्मी और जाम में हालत खराब को गई, जिससे घर तक पहुंचने में घंटों लगे।