ज्वालापुर में प्रदर्शन करते व्यापारी ।
- फोटो : HARIDWAR
ज्वालापुर के व्यापारियों ने ज्वालापुर बकरा मार्केट में सड़क पर खोदे गए गड्ढों को नहीं भरने के विरोध में जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शहर व्यापार मंडल दानापुर के अध्यक्ष अध्यक्ष विपिन गुप्ता व महामंत्री विक्की तनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने बकरा मार्केट में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना था पंद्रह दिन पहले खोदाई करके गड्ढे खुले छोड़ दिए गए। इससे व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। व्यापारी नेता विपिन गुप्ता ने कहा कि जल संस्थान ने पाइप डालने का कार्य ठेके पर दिया हुआ है। पूरी सड़क पर गड्ढे तो खोद दिए गए, लेकिन अभी तक न पाइप डाले गए और ना ही चैंबर बनाए गए हैं। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम पाहवा, उपाध्यक्ष गौरव गोयल, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, राहुल आहूजा, राजू माहेश्वरी, आशीष गुलाटी, सुनील गोस्वामी, जावेद, गौरव गोस्वामी, रमेश आहूजा, बॉबी, अंकित आदि शामिल रहे।