फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: देर रात हटा अतिक्रमण तो व्यापारियों ने जताया आक्रोश

Fri, 26 Jun 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर निगम के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन के साथ की नारेबाजी
विज्ञापन

- रेहड़ी ठेली लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चला अभियान
हरिद्वार। नगर निगम की ओर से देर रात चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में लघु व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना पर्याप्त सूचना दिए उनकी दुकानों और सामान को नुकसान पहुंचाया गया। इससे उनके सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के निशाना बनाया गया। इस कार्रवाई में उनकी दुकानों और सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। लघु व्यापारियों ने प्रशासन से मानवीय व्यवहार की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि अतिक्रमण हटाने के लिए चालान या सामान जब्त करने जैसे विकल्प अपनाए जा सकते थे लेकिन सामान तोड़ना किसी भी तरह से उचित नहीं था। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी कार्रवाई से पहले उचित सूचना देने की अपील की। लघु व्यापारियों ने प्रशासन से गरीब व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि अचानक की गई कार्रवाई से उनकी आजीविका प्रभावित होती है। पूर्व सूचना से व्यापारी अपना सामान सुरक्षित हटा सकेंगे और नुकसान से बचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें