फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विद्युत विभाग की कमियां सुधारने की मांग व्यापारियों ने सौंपा पत्र

Thu, 14 May 2026 05:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- महानगर व्यापार मंडल और ज्वालापुर मंडल ने बताई समस्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल और ज्वालापुर व्यापार मंडल ने विद्युत विभाग से कमियों को तत्काल सुधारने की मांग की है। दोनों संगठनों ने अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार को रोशनाबाद कार्यालय में एक पत्र सौंपा। इसमें जर्जर भूमिगत पोल बॉक्स, झूलती तारों और अघोषित कटौती पर चिंता जताई गई। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी और ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरविंद्र सिंह ने कहा कि हरिद्वार में भूमिगत विद्युत लाइनों में लापरवाही से दुर्घटनाओं का खतरा है। उन्होंने बारिश के समय इसे जनहित में बड़ी समस्या बताया। सेठी ने विभाग से जर्जर पोल और खुले बक्सों को व क्षतिग्रस्त भूमिगत लाइनों को बदलवाने की मांग की। उन्होंने गर्मी में विद्युत कटौती न करने पर जोर दिया। साथ ही आपूर्ति बंद करने से पहले पूर्व सूचना जारी करने की बात कही।ने क्षेत्र में झूलती तारों और जर्जर पोल हटाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें