सिडकुल। इंकलाबी मजदूर केन्द्र और संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने गुड़गांव - मानेसर और फरीदाबाद में मजदूर आंदोलन के दमन पर रोक लगाने एवं न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये घोषित करने व ठेका प्रथा पर रोक लगाने के संदर्भ में चिन्मय डीग्री चौक पर विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पंकज वबाड़ी ने कहा कि गुड़गांव मानेसर में औद्योगिक इलाके में ठेका मजदूरों का वेतन बढ़ोतरी को लेकर आंदोलन शुरू हुआ था। प्रशासन ने मजदूर प्रतिनिधियों को डरा -धमका कर समझौता करने का दबाव बनाया। मजदूरों को गिरफ्तार भी किया। इस मौके पर गोविन्द सिंह, अवधेश कुमार, सूरज, नीता, महिपाल प्रदीप, नासिर, रजनी, गणपति आदि मौजूद रहे।