Iराज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भेजा दलI
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग की ओर से दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना से वरिष्ठ नागरिकों को चमोली के बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया। यात्रा पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगी। 27 सदस्यों के दल में 14 महिलाएं एवं 13 पुरुष हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने दल के सदस्यों को ले जा रही बस को रवाना किया। उन्होंने बताया कि साल का यह पांचवां दल है। यह दल पहले पहले दिन जोशीमठ, दूसरे दिन बदरीनाथ धाम पहुंचेगा। तीसरे दिन बदरीनाथ से वापसी करेगा। श्रीनगर रुककर चौथे दिन हरिद्वार लौटेगा। वरिष्ठ नागरिकों की बस की व्यवस्था उत्तराखंड परिवहन निगम के माध्यम से की गई है। भोजन, आवास व गाइड की व्यवस्था गढ़वाल मंडल विकास निगम ने की है।