फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: चंपत राय ने रामलला के लिए हनुमान बनकर किया कार्य, श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कलयुग का महामनीषी

Mon, 19 Feb 2024 12:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्रीमहंत ने राम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र के महामंत्री को कलयुग का महामनीषी बताया।
विज्ञापन
चंपत राय को स्वागत करते अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत रविंद्रपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रविवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद लिया। पंचायती अखाड़ा श्रीनिरंजनी पहुंचने पर रविंद्र पुरी ने मां की चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। दोनों के बीच राम मंदिर समेत अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


चंपत राय ने कहा कि धर्मनगरी में सौभाग्य की बात है। इसी पावन धरा से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और अनवरत धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा मिल रह है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामलला के लिए हनुमान बनकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनका अगला जन्म किसी महामनीषी के रूप में हो तो चंपत राय जैसा हो।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: विपक्ष की तू- तू, मैं-मैं में न फंसने की नसीहत,अगले सौ दिन इस नारे के साथ करेंगे चुनाव प्रचार

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय का माला पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें