फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क पर हुड़दंग कर रहे तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ अजय शाह ने बताया कि शनिवार की देर रात क्षेत्र में कुछ युवक सड़क पर सरेआम शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे थे। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आसपास के लोगों ने जब युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने हरकतें बंद नहीं कीं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी शोभित निवासी पानी की टंकी के पास रावली महदूद थाना सिडकुल, राहुल कश्यप निवासी 112 लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर, विकास निवासी ग्राम फूलगढ़ थाना पथरी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें