फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सरेराह अश्लील हरकतें करने पर तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सरेराह खड़े होकर राहगीरों को अश्लील इशारे और हरकतें करने के आरोप में तीन महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार को एसआई मनीषा नेगी टीम के साथ गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि सिडकुल में सेक्टर-2 में एक होटल के पास सड़क किनारे तीन महिलाएं खड़ी होकर राहगीरों को अश्लील इशारे करते हुए बुला रही हैं। सरेराह अश्लील हरकतें करने के चलते आसपास के लोग भी परेशान हो गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां से तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और थाने लाया गया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें