फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पैसीनेट, रेडिएंट व एचसीसी ने जीते लीग मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
Iजिले में चल रही अंडर-19 क्रिकेट लीगI
विज्ञापन


जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ हरिद्वार की ओर से चल रही अंडर 19 जिला क्रिकेट लीग के आठवें दिन तीन मैच खेले गए। पैसीनेट क्रिकेट एकेडमी व नवयुवक क्रिकेट एकेडमी के बीच वीजी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पैसीनेट ने 35 ओवर में सात विकेट पर 227 रन बनाए। आर्यन अवाना 88, रमन सिंह ने 56 रन बनाए। नवयुवक क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आयुष राजपूत, मोहम्मद शाद ने 2-2 और हेमंत खन्ना, कार्तिक कश्यप ने एक-एक विकेट लिया।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवयुवक क्रिकेट एकेडमी 30.1 ओवर में 151 रन ही बना सकी और 76 रन से मैच हार गई। नवयवुक क्रिकेट एकेडमी की तरफ से ओजस पांडे 29, निशांत ने 31 रन बनाए। पैसीनेट की तरफ से मेहंदी हसन व हर्ष कुमार ने 4-4 और अबुजर अली व वंश ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


रेडिएंट स्टार व राइजिंग स्टार के बीच प्रकाश स्पोर्ट्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रेडिएंट स्टार ने 40 ओवर में 7 विकेट पर 258 रन बनाए। रेडिएंट स्टार की तरफ से आयुष कश्यप 46, वंश चौधरी 58, गुरमीत कुमार 52 व तरंग त्यागी ने 43 रन बनाए। राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी में एकांश शर्मा दो, जयकुमार, निशांत सैनी, प्रथम सिंह व दीपांशु जोशी ने 1-1 विकेट लिया। राइजिंग स्टार की टीम को 21.5 ओवर में 69 रन पर आउट कर 189 रन से मैच जीत लिया। रेडिएंट स्टार की तरफ से आर्यन चौधरी 4, अभिनव दक्ष व कार्तिक उनियाल 2-2 और जतिन चौधरी ने 1 विकेट लिया।



एचसीसी व रोज लायंस के बीच देव संस्कृति विवि मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एचसीसी ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 344 रन बनाए। अर्जुन चौधरी 115, यश अग्रोही 56, हर्षित कश्यप ने 56 रन बनाए। रोज लायंस की तरफ से गेंदबाजी में संगत दुबे व यश ने 2-2, वैभव चौधरी, ध्रुव वैध व सूजल सिंह असवाल ने 1-1 विकेट लिया। रोज लायंस की टीम एचसीसी की धारदार गेंदबाजी के सामने 40 ओवर में विकेट पर 216 रन ही बना सकी। जिससे एचसीसी ने 128 रन से मैच लिया। रोज लायंस की तरफ से हर्ष सिंह 54, खुशाल 42, केशव त्यागी 20 व सुजल सिंह असवाल ने 16 रन बनाए। एचसीसी की तरफ से शौर्य चौहान व अर्जुन चौधरी ने 2-2, उपेंद्र, आयुष प्रजापति ने 1-1 विकेट लिया।

मैच की अंपायरिंग राहुल गुप्ता, योगेश कुमार, मोहम्मद शाहनवाज, चिराग कथूरिया, स्वतंत्र चौहान व मंजीत सिंह एवं स्कॉरिंग अश्विनी कुमार मौर्य, अंशुल कुमार व देव सेठी ने की।
विज्ञापन




Iतरुण बने जिलाध्यक्षI

उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन की ओर से तरुण शर्मा को हरिद्वार का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि तरुण शर्मा युवाओं के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास हर संभव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें