लालढांग। अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। क्षेत्र में तीन अवैध मदरसों को सील किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में अवैध मदरसों पर छापा मारा इस दौरान कासमिया दावत उल उलूम निकट अबरार मस्जिद सेक्टर- 6 गुर्जर बस्ती गैंडीखाता, इमदादिया दारूल उलूम निकट आयसा मस्जिद सेक्टर- 8 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, जामिया इस्लामिया गुजरान कालागढ़ बस्ती गुज्जर बस्ती गैंडीखाता को सील किया गया।