फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ड्रोन से हो रही निगरानी, तीन शराब माफिया गिरफ्तार,150 लीटर कच्ची मदिरा बरामद

Fri, 05 Apr 2024 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

तीन स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से तीन आरोपियों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अरेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने ड्रोन कैमरों के जरिये अभियान चलाकर शराब माफिया के ठिकानों पर छापा मारा है। अलग-अलग जगहों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। सात हजार लीटर लाहन नष्ट किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने ड्रोन उड़ाकर शराब तस्करों के ठिकानों को खोजा। तीन स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा, जहां से तीन आरोपियों को शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

Haridwar: हरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी देशराज निवासी टिकौला, शुभम निवासी फेरूपुर व छतर सिंह निवासी झाबरी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ड्रोन कैमरों से शराब माफिया के ठिकानों पर नजर रख रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें