फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: तीन इंस्पेक्टर और सात दरोगा गैर जनपद के लिए रिलीव होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आईजी गढ़वाल की ओर से गैर जनपद के लिए किए गए इंस्पेक्टर दरोगाओं के तबादलों के बाद अब रवानगी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने तीन इंस्पेक्टर और सात दरागाओं को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया है। 31 अगस्त को सभी यहां से रिलीव हो जाएंगे। इसके बाद अब नई तैनाती होगी।
विज्ञापन

आईजी गढ़वाल ने कनखल कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला का उत्तरकाशी, कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी रमेश तनवार का चमोली और मंगलौर निरीक्षक अमरचंद शर्मा का रुद्रप्रयाग तबादला किया था। इसके अलावा कई दारोगाओं, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादले किए गए थे। एसएसपी ने तीनों इंस्पेक्टर और एसआई मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, रणजीत सिंह तोमर, सतेंद्र बुटोला और प्रशांत बहुगुणा को गैर जनपद के लिए रिलीव कर दिया है। साथ ही नौ हेड कांस्टेबल, 12 महिला पुरुष कांस्टेबल को भी रिलीव किया गया है।
-
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में एक कार पलटने से कार सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार दिन में रुड़की की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार कांवड़ पटरी पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में दो युवक और एक युवती सवार थी। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची चेतक पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। थाना अध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया की घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

-
महिला से मारपीट और अश्लीलता, मुकदमा दर्ज

बहादराबाद। महिला से मारपीट कर अश्लीलता करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके साले की शादी झबरेड़ा की एक युवती से हुई थी। उनके बच्चे की कुछ समय पहले अचानक मौत हो गई थी। कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि तेहरवी में उसके पति, सास-ससुर गए थे। जहां उनके साथ मृतका के परिजनों ने मारपीट कर दी। इतना ही नहीं सास के कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें