फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ग्राम बढ़ेड़ी राजपूतान स्थित दरगाह हाफिज इशहाक रहअलैहि का 76वां तीन दिवसीय सालाना उर्स का आगाज हो गया। तीन दिन तक उर्स अकीदत और खुलूस के साथ मनाया जाएगा। दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने दरगाह में चादरपोशी की। नात-ए-पाक और मिलाद शरीफ की महफिल में कलाम पेश किए गए। दरगाह कमेटी के सदस्य सैय्यद वासिफ हुसैनी साबरी ने बताया कि मंगलवार को छोटी रोशनी के साथ सालाना उर्स का आगाज हो गया है। बुधवार को बड़ी रोशनी के मौके पर कव्वाली का आयोजन होगा जिसमें मशहूर कव्वाल सूफियाना कलाम पेश करेंगे। उर्स के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें